गढ़वा, मई 22 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। प्रखंड के मकरी गांव निवासी 54 वर्षीय सुशील विश्वकर्मा की शुक्रवार सुबह हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। अचानक हुई इस घटना से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं बड़े भाई की मौत से आहत छोटे भाई सुनील विश्वकर्मा भी बेहोश हो गए। उनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर में कराया गया। यह भी पढ़ें- ट्रेलर की चपेट में आने से युवक की मौत, दो रिश्तेदार घायलघटना का विवरण परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की सुबह सुशील अपने छोटे भाई सुनील के साथ गांव स्थित दुकान पर लोहा के सामान बनाने के लिए भाथी चला रहे थे। उसी दौरान वह शौच के लिए बाहर जा रहे थे कि अचानक चक्कर खाकर जमीन पर गिर पड़े और बेहोश हो गए। आनन-फानन में परिजन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवनाथपुर लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद च...