हृदयाघात से मेंशन समर्थक का निधन
धनबाद, मई 25 -- बोर्रागढ़ निवासी व सिंह मेंशन समर्थक विष्णु शंकर सिंह उर्फ चालू सिंह (62) का रविवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे पिछले चुनाव में झरिया विधायक रागिनी सिंह के चुनाव प्रभारी भी रहे थे और सभी चुनावों में काफी सक्रिय रहते थे। परिजनों के अनुसार, उनका शुगर लेवल काफी बढ़ गया था। उन्हें इलाज के लिए धनबाद ले जाया जा रहा था, तभी रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वे अपने पीछे पत्नी और दो पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। इनमें से एक पुत्री का विवाह हो चुका है, जबकि उनकी पत्नी की भी तबीयत खराब चल रही है। वह मूल रूप से बिहार के आरा जिला अंतर्गत पिपरा गांव के रहने वाले थे, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। निधन की खबर सुनकर विधायक रागिनी सिंह, मेयर संजीव सिंह, सिद्धार्थ गौतम और संतोष सिंह समेत बड़ी संख्या में सिंह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.