गोपालगंज, अप्रैल 8 -- कुचायकोट। एक संवाददाता भोपतापुर पंचायत की मुखिया एवं समाजसेवी अल्पना शाही का मंगलवार की शाम हृदयाघात से निधन हो गया। वह कटेया के पूर्व विधायक स्वर्गीय सिंहेश्वर शाही की पुत्रवधू एवं राकेश शाही की पत्नी थीं। निधन की खबर मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बताया जाता है कि अचानक तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें अस्पताल ले जाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनका निधन हो गया। अल्पना शाही लगातार दूसरी बार मुखिया चुनी गई थीं। अपने कार्यकाल में विकास, स्वच्छता व शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय कार्य किए। उन्होंने एसएमडी डिग्री कॉलेज में प्राध्यापक के रूप में भी सेवाएं दी थीं। उनके निधन पर बीडीओ सुनील कुमार मिश्र, बीपीआरओ पुष्कल कुमार, प्रमुख बबली सिंह, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष पूनम सिंह, संदीप कुमार सिंह, अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.