कौशाम्बी, फरवरी 15 -- स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय (मेडिकल कॉलेज) के लेक्चर थियेटर-2 मे प्रिंट मीडिया एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार बंधुओं के साथ हृदयसेतू (एसटीईएमआई) केयर नेटवर्क पर जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सेमीनार में प्रधानाचार्य डॉ. (प्रो.) हरिओम कुमार सिंह ने बताया कि सेमीनार का उद्देश्य हार्ट अटैक के मरीजों को त्वरित और नि:शुल्क उपचार प्रदान करने की एक महत्वपूर्ण पहल है। यदि किसी को हार्ट अटैक के प्रारंभिक लक्षण जैसे छाती के बीच में तेज दर्द, भारीपन या जकड़न, सांस फूलना, ठंडा पसीना आना, चक्कर आना, दर्द का बांहों, गर्दन या जबड़े तक फैलना आदि आते हैं तो जीवन रक्षक औषधि समय पर लेने से मरीज की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने यह भी बताया गया कि ऐसे व्यक्ति यदि अस्पताल में ससमय उपचार के लिए लाए जाते हैं, तो इनका ईसी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.