अंबेडकर नगर, मई 18 -- अम्बेडकरनगर,संवाददाता। नगर के शहजादपुर कस्बे के अमरौला वार्ड में सोमवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। मिट्टी गिराने के दौरान डंपर का हाइड्रोलिक डाला 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन से टकरा गया, जिससे डंपर में भीषण आग लग गई। आग की चपेट में आने से चालक आलोक वर्मा की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के चिऊटीपारा निवासी 28 वर्षीय आलोक वर्मा पुत्र सतोष वर्मा आरएलबी भट्ठे पर डंपर चालक के रूप में कार्य करता था। यह भी पढ़ें- डंपर में लगी भीषण आग, चालक जिंदा जलकर हुई दर्दनाक मौत,11,000 वोल्ट की हाईटेंशन लाइन बनी काल सोमवार सुबह करीब चार बजे वह मिट्टी गिराने के लिए भट्ठे पर पहुंचा था। मिट्टी खाली करने के दौरान उसने डं...