हल्द्वानी, मई 18 -- हल्द्वानी। हृदयम क्लिनिक और प्रिया मेडिकोज, कठघरिया में सोमवार को एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें मेदांता हॉस्पिटल में अपनी सेवाएं दे चुकीं डॉ. सुपर्णा जोशी ने करीब 200 मरीजों की जांच कर उन्हें परामर्श दिया। शिविर में रक्त में ब्लड शुगर, कोलेस्ट्रॉल, हड्डियों के घनत्व, ब्लड प्रेशर आदि की निशुल्क जांच की गई। डॉ. सुपर्णा ने बताया कि इस तरह के शिविर आगे भी लगाए जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...