बुलंदशहर, दिसम्बर 5 -- औरंगाबाद थाना क्षेत्र के गांव नगलाकरन निवासी असम रायफल्स में मणिपुर के इंफाल में तैनात जवान की हृदयगति रुकने से निधन हो गया। जवान के निधन की सूचना पर परिजनों के साथ पूरा गांव शोक में डूबा हुआ है। परिजन पार्थिव शरीर के आने का इंतजार कर रहे है। बता दे कि गांव नगलाकरन निवासी राजेंद्र सिंह राघव के तीन पुत्र हैं । सबसे बड़ा पुत्र अरविंद राघव और दूसरे नंबर का पुत्र अरुण राघव दोनों ही असम रायफल्स में अलग अलग जगहों पर तैनात हैं, जबकि तीसरे नंबर का पुत्र अजय राघव यूपी पुलिस में कांस्टेबल है। राजेंद्र सिंह राघव का 30 वर्षीय पुत्र अरुण राघव असम रायफल्स में मणिपुर के इंफाल में तैनात थे। गुरुवार को अरुण राघव मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए गए हुए थे। जैसे ही मंदिर से बाहर निकले तो उन्हें उल्टी हो गई। तत्काल आनन फानन में उनको अ...