बदायूं, अप्रैल 9 -- अंबियापुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय फतेह नगला में तैनात बरवारा निवासी शिक्षामित्र महिपाल सिंह का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। वर्ष 2014 से कार्यरत महिपाल सिंह के सीने में अचानक दर्द उठा, जिसके बाद उपचार के लिए चंदौसी ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन पर विद्यालय परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। बुधवार को विद्यालय में शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। प्रधानाध्यापक रेनू वाला, पूजा कुमारी, अरुण कुमार, मनोज कुमार सागर एवं अन्य शिक्षकों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.