बहराइच, दिसम्बर 1 -- तेजवापुर। तेजवापुर ब्लाक के बेड़नापुर निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य 75 वर्षीय जगदीश प्रसाद निषाद (सेठ) रविवार देर रात लखनऊ से दवा लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में हृदयगति रुकने से मौत हो गई। महसी विधायक सुरेश्वर सिंह, तेजवापुर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि रमाकर पांडेय, दिवाकर पांडेय, मंडल अध्यक्ष विद्याधर वाजपेई, शशिकांत त्रिपाठी आदि ने अंतिम संस्कार में पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की। विधायक ने परिजनों को ढाढस बंधाया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.