बाराबंकी, मार्च 9 -- बाराबंकी। पुलिस लाइन स्थित जिला कंट्रोल रूम के वर्कशॉप में रविवार की रात ड्यूटी पर रहे एएसआई की तबियत अचानक खराब हो गई। स्टॉफ के लोगों ने उन्हें आनन-फानन जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक दरोगा को सम्मानपूर्वक पुलिस लाइन में सलामी दी गई। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। लखनऊ के तकरोही बाजार निवासी राम नरेश रावत (55) पुत्र स्व. श्रीराम पुलिस लाइन स्थित जिला कंट्रोल रूम के वर्कशॉप में सहायक उपनिरीक्षक के पद पर कार्यरत थे। रविवार की रात में राम नरेश रावत की ड्यूटी लगी थी। रात करीब नौ बजे अचानक उन्हें बेचैनी महसूस हुई तो सहकर्मियों ने उन्हें पानी आदि पिलाया और आराम करने दिया लेकिन कुछ देर बाद हालत और बिगड़ी तो उन्हें आनन-फानन जिला अस्पताल ले जाया गया। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। ...