दुमका, जून 30 -- दुमका। हूल दिवस के अवसर पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने दुमका स्थित अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू एवं वीरांगना फूलो-झानो की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि हूल दिवस हमारे इतिहास का गौरवशाली अध्याय है। उनका संघर्ष आज भी हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि हमें इन महान स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में एकता, सद्भाव एवं विकास की भावना को और सुदृढ़ करना चाहिए। हूल दिवस नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने तथा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करने का महत्वपूर्ण अवसर है। यह भी पढ़ें- भोगनाडीह में सादगी से मना हूल दिवस इस अवसर पर पुलिस अधी...