देवघर, जून 30 -- मधुपुर। हूल दिवस के अवसर पर मधुपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत महुआडाबर और पथरचपटी स्थित सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर सूबे के अल्पसंख्यक कल्याण एवं जल संसाधन मंत्री हफीजुल हसन अंसारी ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की। उन्होंने महान आदिवासी वीरों के अमर बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर मंत्री अंसारी ने कहा कि हूल दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि अन्याय, शोषण और दमनकारी नीतियों के खिलाफ संघर्ष, स्वाभिमान और बलिदान का प्रतीक है। यह भी पढ़ें- भोगनाडीह में सादगी से मना हूल दिवसमहत्व और इतिहास प्रत्येक वर्ष 30 जून को मनाया जाने वाला यह दिन भारतीय इतिहास के उन स्वर्णिम अध्यायों की याद दिलाता है, जब वर्ष 1855 में सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और वीरांगना फूलो-झानो के नेतृत्व में साहिबगंज के भोगनाडीह से अंग्रेजी शासन, महाजनी प्रथा और अन्यायपूर...