हूल दिवस पर सिदो-कान्हू को श्रद्धांजलि
देवघर, जून 30 -- देवघर,प्रतिनिधि। हूल दिवस पर मंगलवार को मोहनपुर प्रखंड के ऐतिहासिक जमुनियां गांव में अमर शहीद सिदो-कान्हू मुर्मू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सिदो-कान्हू मेला समिति अध्यक्ष सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के युवा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में नेताओं, पंचातयत प्रतिनिधियों व ग्रामीणों ने शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1855 का हूल आंदोलन अंग्रेजी शासन, जमींदारी शोषण और अन्याय के विरुद्ध आदिवासी समाज के स्वाभिमान, अधिकार और स्वतंत्रता का ऐतिहासिक जनविद्रोह था। सिदो-कान्हू, चांद-भैरव तथा फूलो-झानो ने अपने अदम्य साहस और बलिदान से स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी। यह भी पढ़ें- हूल दिवस पर झामुमो ने वीर शहीदों को किया नम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.