कोडरमा, जून 30 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। हूल दिवस पर बनवासी विकास आश्रम, कोडरमा की ओर से प्रखंड की खरयोडीह पंचायत अंतर्गत गडीयाई गांव में श्रद्धांजलि एवं जनजागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंचायत के मुखिया राजेन्द्र यादव की उपस्थिति में अमर शहीद सिदो-कान्हू के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने हूल क्रांति के इतिहास, सिदो-कान्हू के अदम्य साहस, संघर्ष और सामाजिक न्याय के लिए उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए ग्रामीणों को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस दौरान ग्रामीणों को बाल विवाह, बाल श्रम, बाल तस्करी की रोकथाम, बाल अधिकारों की सुरक्षा तथा बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- वीर शहीदों का संघर्ष आज भी देत...