हूल दिवस पर वीर सिदो-कान्हू की प्रतिमा का अनावरण
गिरडीह, जुलाई 1 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ अनुमंडल के देवरी प्रखंड अंतर्गत दूधनिया (खटौरी) स्थित वीर सिदो-कान्हू चौक पर मंगलवार को संवता एभेन अखाड़ा, खटौरी के तत्वावधान में 171वां हूल दिवस श्रद्धा, उत्साह और गौरव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अमर शहीद वीर सिदो-कान्हू मुर्मू की प्रतिमा का विधिवत अनावरण एवं उद्घाटन किया गया। समारोह में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने तथा जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेश बास्के ने की, जबकि संचालन किशोर मुर्मू एवं सुलेमान मुर्मू ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय विधायक मंजु कुमारी, पूर्व विधायक केदार हाजरा तथा गिद्दा वैसी परगना संजय किस्कू मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- हूल दिवस पर वीर शह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.