रांची, जून 30 -- अड़की, प्रतिनिधि। जन शिक्षण संस्थान, खूंटी की ओर से मंगलवार को अड़की प्रखंड में हूल दिवस श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में सिदो-कान्हू सहित हूल क्रांति के सभी वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके संघर्ष को याद किया गया। साथ ही युवाओं को उनके आदर्शों पर चलने और कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और शहीदों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया। मुख्य अतिथि मुखिया शांति देवी ने कहा कि हूल दिवस आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम में योगदान की याद दिलाता है। यह भी पढ़ें- हूल आंदोलन भारत के स्वतंत्रता संग्राम का गौरवशाली अध्याय: जेम्स सुरीन विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान खुदीराम सिंह मुंडा ने भी विचार रखे। कार्यक्रम पदाधिकारी सुब्रत सेन ...