दुमका, जून 29 -- संत टेरेसा बालिका उच्च विद्यालय में सोमवार को हूल दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सिद्धौर हांसदा सहायक प्राध्यापक मॉडल डिग्री कॉलेज शिकारीपाड़ा उपस्थित थे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। यह भी पढ़ें- हूल दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम, छात्राओं ने सिदो-कान्हू पर दी नाट्य प्रस्तुतिकार्यक्रम की प्रस्तुति इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने 1855 के हूल विद्रोह के नायक सिदो-कान्हू के जीवन संघर्ष पर आधारित मनमोहक नाट्य प्रस्तुति दी। नाटक के माध्यम से छात्राओं ने अंग्रेजों और महाजनों के खिलाफ आदिवासियों के संघर्ष को जीवंत कर दिया। इसके अतिरिक्त छात्राओं ने संथाली लोक नृत्य, समूह ग...