हूल दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम, छात्राओं ने सिदो-कान्हू पर दी नाट्य प्रस्तुति
दुमका, जून 29 -- संत टेरेसा बालिका उच्च विद्यालय में सोमवार को हूल दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्रधानाध्यापिका ने वीर शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव और फूलो-झानो के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने 1855 के हूल विद्रोह के नायक सिदो-कान्हू के जीवन संघर्ष पर आधारित मनमोहक नाट्य प्रस्तुति दी। नाटक के माध्यम से छात्राओं ने अंग्रेजों और महाजनों के खिलाफ आदिवासियों के संघर्ष को जीवंत कर दिया। इसके अतिरिक्त छात्राओं ने संथाली लोक नृत्य, समूह गान एवं भाषण के माध्यम से हूल के वीर शहीदों को याद किया। यह भी पढ़ें- दुमका से हूल दिवस पदयात्रा का जत्था पहुंचा अमड़ापाड़ा यह भी पढ़ें- डिग्री कॉलेज महेशपुर में हूल दिवस पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में खुशबू रही अव्वल
हिं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.