चक्रधरपुर, जुलाई 1 -- सोनुवा, संवाददाता। हूल दिवस के मौके पर सोनुवा प्रखंड के भालरुंगी में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पंचायत के सभी मैट्रिक पास करने वाले सभी बच्चों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन उपमुखिया गणेश बोदरा ने किया। जबकि कार्यक्रम में बतौर अतिथि सोनुवा थाना प्रभारी शशि बाला भेंगरा, मुखिया दिनेश चंद्र बोयपाई, डा. रीना गोडसोरा, जिला परिषद सदस्य जगदीश नायक सहित कई मौजूद थे। अतिथियों द्वारा बच्चों को कैरियर के बारे में जानकारी दी और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। साथही बच्चों के मन में विभिन्न क्षेत्र में कैरियर बनाने के लिए उठने वाले सवालों के जबाब दिये, ताकि बच्चों को प्रेरणा मिल सकें। यह भी पढ़ें- हूल दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की वहीं कार्यक्रम में बच्चों में काफी उत्साह दिखा। यह भी प...