जमुई, जुलाई 1 -- जमुई। नगर प्रतिनिधि बरनार जलाशय निर्माण से सैंकड़ों किसानों का घर खेत खलिहान डूब जाने से विस्थापित किसान अपने पुनर्वास और एनएच 333 ए के नाम पर हजारों किसान की बेशकीमती जमीन को कौड़ी के भाव में जबरन लेने की सरकार की मंशा के खिलाफ भाकपा माले के नेतृत्व में संैकड़ों की संख्या में किसान बटिया बरनार के उदगम स्थल से 75 किलोमीटर की यात्रा तय कर मंगलवार को हूल दिवस के मौके पर जमुई पहुंचे। यात्रा दूसरे दिन मांगोब्ंादर, हरदीमोह, नरियाणा, खैरा मोड़ होते हुए जमुई कचहरी चौक पहुंचा और सभा में तब्दील हो गया। सभा की अध्यक्षता आदिवासी संघर्ष मोर्चा के जिला संयोजक कल्लू मरांडी ने किया। यह भी पढ़ें- हूल दिवस पर किसानों ने भरी हुंकार सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य बाबू साहब सिंह ने कहा कि आज ही के दिन अमर शहीद सिधो-कान्ह...