रांची, जून 30 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। हूल दिवस के अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से कांग्रेस भवन में सिदो-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसके बाद मोरहाबादी स्थित सिदो-कान्हू पार्क में अमर शहीद सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के महानायक सिदो-कान्हू, चांद-भैरव व वीरांगनाओं फूलो-झानो को नमन करते हुए उनके बलिदान को याद किया। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि 30 जून 1855 भारतीय इतिहास का वह गौरवशाली दिन है, जब संताल परगना के भगनाडीह से सिदो-कान्हू ने अंग्रेजी हुकूमत, महाजनी शोषण और जमींदारी अत्याचार के विरुद्ध संताल हू...