हजारीबाग, जून 30 -- हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। हूल दिवस के अवसर पर मंगलवार को हजारीबाग में आदिवासी गौरव की झलक देखने को मिली। हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय स्थित सिदो-कान्हू मुर्मू चौक पहुंचकर हूल विद्रोह के महानायकों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें नमन किया।इस अवसर पर पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे आदिवासी समाज के लोगों ने एक अनूठा संदेश दिया। उनके हाथों में पारंपरिक तीर-धनुष और कुल्हाड़ी के साथ-साथ वृक्ष भी थे। यह दृश्य प्रकृति और संस्कृति के अटूट रिश्ते को बयां कर रहा था। समाज के लोगों ने बताया कि उनका यह संदेश पर्यावरण संरक्षण और मानवता के प्रति प्रेम को समर्पित है। यह भी पढ़ें- खोड़ाहार में मनाया गया हूल दिवस, सांसद हुए शामिल, शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि सांसद मनीष जायसवाल ने इस मौके पर कह...