हजारीबाग, जून 30 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। झारखंड आदिवासी संथाल समिति द्वारा हूल दिवस के अवसर पर मंगलवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें प्रखंड के बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों के साथ शामिल हुए। इसकी शुरूआत कुसुंभा पंचायत के अलखरी कला के बहा टांडी से हुई। शोभायात्रा जंबुआ, ढ़ंगरटोली, अखाड़ा चौक, ब्लॉक रोड चेडरा, सातमील मोड़, हॉस्पीटल चौक, उपरैली मुरगांव, नावाटांड होते हुए पुनः अलखरी बहा टांडी पहुंचकर समाप्त हुई। ढ़ोल-मांदर की थाप के बीच तीर-धनुष, फरसा, कटारी समेत अन्य कई पारंपरिक अस्त्र-शस्त्रों और सरना ध्वज के साथ शोभायात्रा में शामिल लोगों ने वीर सिदो-कान्हू अमर रहे, चांद-भैरव अमर रहे, फूलो-झानो अमर रहे, झारखंड के वीर शहीदों अमर रहे का नारा बुलंद किया। यह भी पढ़ें- आदिवासी सांस्कृतिक विकास परिषद ने मनाया हू...