हूल दिवस के सफल आयोजन को लेकर बैठक
किशनगंज, जून 11 -- ठाकुरगंज। निज संवाददाता आगामी 30 जून को मनाए जाने वाले हूल दिवस के सफल आयोजन को लेकर गुरुवार को बेसरबाटी पंचायत के चुरली मांझी स्थान में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में हूल दिवस कार्यक्रम को भव्य एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित ग्रामीणों एवं समाज के प्रबुद्ध लोगों ने हूल दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन सिदो-कान्हू, चांद-भैरव सहित संथाल वीरों के बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है। इसलिए इस अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव के साथ मनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- धनी राम मांझी का शहादत दिवस मनाने को लेकर बैठक बैठक के दौरान कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई तथा विभिन्न जिम्मेदारियां उपस्थित सदस्यों के बीच बांटी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.