मुजफ्फरपुर, जनवरी 30 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सड़क सुरक्षा माह के तहत शुक्रवार को परिवहन विभाग की टीम ने सड़कों अवैध रूप से हूटर व माइक लगाकर चल रहे वाहनों की जांच की। इस दौरान एक दर्जन से अधिक हूटर जब्त किए गए। वहीं, वाहन मालिकों से एक लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया। टीम ने बैरिया, चांदनी चौक, भगवानपुर, मेडिकल फोरलेन ओवरब्रिज के पास जांच की। जांच शुरू होते ही वहां सड़कों पर अवैध रूप से खड़े वाहन चालक लेकर भाग निकले। इधर, सड़क सुरक्षा माह के तहत ही शहर के छाता चौक, मोतीझील, अमर सिनेमा रोड और एनएच किनारे के हेलमेट दुकानों की भी जांच की गई। इसमें दर्जनभर दुकानों में आईएसआई मार्का के हेलमेट की जांच हुई। जांच में एमवीआई अरविंद कुमार, इएसआई पवन कुमार, आशुतोष कुमार, चंदन कुमार शामिल थे। डीटीओ कुमार सत्येंद्र यादव ने बताया कि सड़क सुरक्षा...