गंगापार, मई 1 -- शासन व संबंधित विभाग ने भले ही मॉडिफाइड साइलेंसर, चार पहिया वाहनों में लगाए गए अवैध हूटर व प्रेशर हॉर्न को हटाने का निर्देश जारी कर रखा हो, लेकिन सर्वेक्षण के तौर पर देखा जाए तो मेजा क्षेत्र के विभिन्न मार्गो पर संचालित होने वाले प्रत्येक दसवें चार पहिया वाहन में प्रेशर हॉर्न व हूटर का प्रयोग धड़ल्ले से हो रहा है। इनमें लग्जरी वाहनों में अधिकांश देखा जा सकता है। जनता को बेहतर यातायात सुविधा को देखते हुए डीजीपी राजीव कृष्ण ने अवैध हूटरों व प्रेशर वाहनों को लगाकर सड़कों पर फर्राटा भरने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दे रखा है, लेकिन इसका अनुपालन मेजा में नहीं हो पा रहा है। यह भी पढ़ें- सुनकर पता कर रहे वाहनों का ध्वनि प्रदूषण हूटर लगे इन वाहनों के संचालन से यात्री दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कह...