मेरठ, मार्च 3 -- रोहटा थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर जैनपुर में हूटर बजाने को लेकर हुए विवाद में कुछ लोगों ने युवक पर हमला कर घायल कर दिया था। घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र समेत सात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। रविवार शाम को शाहपुर जैनपुर निवासी शैलेन्द्र चौधरी पुत्र राजबीर ने बताया कि उसका बेटा आदित्य घर के बाहर खड़ा था। इसी बीच एक कार में लगे हूटर को बजाते हुए कुछ युवक आए। जब उसके बेटे ने हूटर बजाने का विरोध किया, तो आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। बीच-बचाव कराने पर उसके साथ भी गाली गलौज की गई। पीड़ित ने गांव निवासी योगेन्द्र, हरेन्द्र पुत्र कंचन सिंह, अश्वनी पुत्र योगेन्द्र, अंकित, शुभम पुत्र हरेन्द्र, राजा पुत्र हरदीप तथा मनुज पुत्र नगेन्द्र के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी...