शाहजहांपुर, अप्रैल 3 -- Shahjahanpur News: यूपी शाहजहांपुर में शुक्रवार शाम एक युवक को सड़क पर रौब दिखाना महंगा पड़ गया। युवक ने हूटर बजाते हुए डीएम की गाड़ी को ओवरटेक किया तो पुलिस ने उसकी 'वीआईपी' कार पुलिस ने सीज कर दी। मामला सदर थाना क्षेत्र के लोधीपुर का है, जहां इस पूरे घटनाक्रम ने लोगों के बीच चर्चा का विषय बना दिया। जानकारी के अनुसार डीएम कलेक्ट्रेट से लोधीपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान एक कार तेज रफ्तार में हूटर बजाते हुए उनकी गाड़ी को ओवरटेक कर आगे निकल गई। कार पर 'वीआईपी', 'हाईकोर्ट' और 'एडवोकेट' के स्टीकर लगे थे, जिससे मामला और संदिग्ध लगने लगा। डीएम ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही यातायात निरीक्षक विनय पांडे सक्रिय हुए और टीम के साथ लोधीपुर क्षेत्र में घेराबंदी कर कार को पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- लखनऊ में धमाका करने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.