लातेहार, मई 18 -- बरवाडीह, प्रतिनिधि। बरवाडीह के विद्युत सब स्टेशन के हूंटार फीडर के एक दर्जन गांवो में बिजली की भारी कटौती की जा रही है। चमरडीहा,बभनडीह, खुरा, मंगरा, लंका, चपरि, छेन्चा आदि गांव के लोग इस भीषण गर्मी में काफी परेशान हैं। नितिन, विनोद, अन्तु कई ग्रामीणों ने बताया कि कई दिनों से दिन और रात में कई घण्टे बिजली काटी जा रही है। रविवार की रात भी पांच - छह बार बिजली काफी देर तक काटी गई । वहीं सोमवार को भी घण्टो बिजली गुल रही । जबकि बरवाडीह शहर की बिजली नही काटी जाती है। शहरी क्षेत्र में चमरडीहा, बभनडीह और खुरा गांव को रखा गया है, लेकिन बावजूद शहरी क्षेत्र की तरह बिजली उन्हें नही दी जा रही है। उन लोगो ने कहा कि कई महीने से लोड शेडिंग के नाम पर बिजली काट कर लोगो को परेशान किया ज रहा है। ग्रामीणों ने विद्युत अधिकारियों से हूँटार फीडर...