बिहारशरीफ, फरवरी 27 -- नालंदा, निज संवाददाता। सिलाव थाना में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें थाना प्रभारी धर्मेंद्र ने कहा कि शांति भंग करने वाले व हुड़दंगियों को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसा करते पकड़े जाने पर जेल भेजा जाएगा। डीजे पूरी तरह से प्रतिबंधित है। लोगों से शराब का भंडारण व बिक्री की सूचना अविलंब देने की अपील की। बैठक में नगर अध्यक्ष जय लक्ष्मी, सीओ आकाशदीप, बिजली विभाग के जेई ओमप्रकाश, अभय शुक्ला व अन्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...