बेगुसराय, फरवरी 27 -- बीहट। बरौनी थाना में शुक्रवार को शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष विकास कुमार रंजन की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सद्भावपूर्ण माहौल में होली का पर्व मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों व सामाजिक कार्यकर्ताओं ने होली को लेकर पुलिस गश्ती तेज करने की मांग की। थानाध्यक्ष ने कहा कि हुड़दंगियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। डीजे बजाने पर प्रतिबंध रहेगा। सघन वाहन चेंकिग अभियान चलाया जाएगा। मौके पर परीक्ष्यमान पुलिस अवर निरीक्षक संध्या कुमारी, अनिल कुमार, विमल कुमार, पप्पू कुमार, सुरेन्द्र सिंह, डा. मजहर आलम, रामप्रकाश साह समेत अन्य मौजूद थे। (नि.सं.)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...