चक्रधरपुर, फरवरी 24 -- बंदगांव, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला के बंदगांव थाना में होली को लेकर शांति समिति की बैठक थाना प्रभारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में मुख्य रुप से सीओ भीखम कुमार उपस्थित थे। बैठक में थाना प्रभारी ने कहा कि लोग होली पर ज्यादा हुड़दंग-बाजी, हो-हल्ला कर माहौल को बिगाड़े नहीं। शांतिपूर्ण तरीके से लोगों को रंग लगाए। किसी के साथ जबरदस्ती नहीं करें, आपसी भाईचारा के साथ रंगो के पावन त्यौहार होली को मनाए। अन्यथा कानूनी करवाई की जाएगी। उन्होंने कहा पर्व के दौरान कहीं भी कोई घटना घटती है तो, तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस आपके साथ है। सीओ ने कहा कि होली पर्व त्योहार शांति एवं खुशियों का त्योहार है। लोगों ने आज तक सभी पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाते आये हैं वैसे ही इस पर्व को मनायें। उन्होंने लोगों से अपील किया क...