रामगढ़, मई 22 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। हुहुआ ग्राम स्थित शिव मंदिर प्रांगण में 23 मई को आयोजित होने वाले शिव आराधना पर्व (मंडा पर्व) की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन समिति के अध्यक्ष रोशन कुमार ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष आयोजन को भव्य रूप देने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।उन्होंने बताया कि पूजा के साथ-साथ छऊ नृत्य का भव्य कार्यक्रम इस बार का मुख्य आकर्षण होगा। इसके लिए प्रसिद्ध कलाकार मलबति महतो और तारापदा रजक की टीम को आमंत्रित किया गया है, जो अपनी प्रस्तुति से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध करेंगे।शिव मंदिर प्रांगण को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पेयजल, बैठने और सुरक्षा की समुचित व्यवस्था की गई है। आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने कीओ संभावन...