हुस्सेपुर में 114 पीस शराब बरामद, तस्कर फरार
गोपालगंज, फरवरी 23 -- भोरे। स्थानीय थाने की पुलिस ने हुस्सेपुर नया शहर स्थित एक मकान में छापेमारी कर 114 पीस शराब बरामद की । हालांकि इस कर्रवाई के दौरान पुलिस को चकमा देकर तस्कर फरार हो गए। बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हुस्सेपुर नया शहर निवासी मोतीलाल साह और माधुरी देवी अपने घर से शराब का अवैध कारोबार कर रहे हैं। सूचना पर पहुंचे पुलिस वाहन को देखते ही वे भाग गए। घर की तलाशी लेने के दौरान आंगन में पशु चारा खाने वाले नाद के अंदर एक प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर रखी गई 114 पीस शराब बरामद हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.