छपरा, मई 30 -- फोटो- 13 अमनौर के हुस्सेपुर में शनिवार को महावीर मंदिर के वार्षिकोत्सव को लेकर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा में शामिल श्रद्धालु भक्त व अन्य। अमनौर, एक संवाददाता। हुस्सेपुर स्थित महावीर चौक हनुमान मंदिर के सातवें प्राण-प्रतिष्ठा वार्षिकोत्सव के अवसर पर शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के बीच भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। इसके साथ ही मंदिर परिसर में अखंड अष्टयाम का शुभारंभ हुआ।

भव्य कलश शोभायात्रा पुरुषोत्तम मास की पूर्णिमा के पावन अवसर पर बड़ी संख्या में धर्मप्राण श्रद्धालु महिलाएं व पुरुष पीले मांगलिक परिधानों में हाथों में कलश लेकर जलभरी शोभायात्रा में शामिल हुए। गाजे-बाजे, ध्वजा-पताका और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। आचार्य अतुल तिवारी ने बताया कि वैश्य टोला स्थित महावीर मंदिर स...