कानपुर, अगस्त 29 -- कानपुर। हुसैनी फेडरेशन की की शनिवार को ग्वालटोली मकबरा में हुई बैठक में हुसैन डे, फेडरेशन की मैगज़ीन और हुसैनी फेस्ट के आयोजन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस साल हुसैनी डे पर हुसैनी फेस्ट का भी आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर समितियों का गठन कर जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में सदर कबीर जैदी, मुजीब-उल-हसन, परवेज हुसैन, नासिर रिजवी, जामिन रिजवी, डॉ जुल्फिकार अली रिजवी, रईसुल हसन, रजी अब्बास, असगर मास्टर, अहसन हुसैन मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...