लखीमपुरखीरी, फरवरी 14 -- पाकिस्तान में धर्मस्थलों पर हो रहे आतंकी हमलों और आतंकी गतिविधियों के विरोध में शुक्रवार को हिदायतनगर शिया मस्जिद के बाहर प्रदर्शन हुआ। जुमे की नमाज के बाद शिया युवा संगठन हुसैनी टाइगर्स के नेतृत्व में पाकिस्तान का पुतला फूंका गया। प्रदर्शनकारियों ने बताया कि पिछले दिनों पाकिस्तान के इस्लामाबाद की एक शिया मस्जिद में हुए हमले में कई वे लोग मारे गए जो इबारत के लिए एकत्र हुए थे। पाकिस्तान में आतंकवादियों के इस कायराना हमले से इंसानियत पर दाग लगा है। संगठन ने भारत सरकार से मांग की कि पाकिस्तानी उच्चायोग को भारत से खदेड़ देना चाहिए और पाकिस्तान पर सभी तरह के प्रतिबंध लगाने चाहिए। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सिकंदर हुसैन ने कहा कि पाकिस्तान कोई देश नहीं बल्कि एक सुनियोजित आतंकी संगठन है, जिसका पूरे विश्व को बहिष्कार करना चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.