पलामू, अगस्त 9 -- हुसैनाबाद, प्रतिनिधि। पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के पथरा गांव में रविवार की शाम में घर के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक अधेड़ की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान स्व. रामदेव राम के पुत्र अशोक पासवान में हुई है। मारपीट की घटना में मृतक की पत्नी निर्मला देवी और दो पुत्र आयुष कुमार व ऋषभ कुमार भी घायल हुए हैं। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। हुसैनाबाद के थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए कब्जे में ले लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। सभी फरार हैं। मृतक के 18 वर्षीय पुत्र आयुष कुमार के अनुसार उसने हुसैनाबाद थाना में आवेदन देकर अपने चाचा संतोष पासवान, उनके पुत्रों सुमित पासवान, सोनू पासवान और सौरभ पासवान तथा रीता देवी के खिलाफ लाठी-डंडो...