पलामू, मई 3 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। हुसैनाबाद नगर पंचायत स्थित दुर्गा बाड़ी परिसर में प्रखंड स्तरीय कांग्रेस कमेटी की बैठक कर कार्यकर्ताओं को एसआईआर से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष शैलेश कुमार सिंह व संचालन मोहम्मद गुलाम ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि पलामू कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष विमला कुमारी ने कहा कि पार्टी की मजबूती जमीनी कार्यकर्ताओं के दम पर ही संभव है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने, आम जनता की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाने और आगामी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। बैठक में विधानसभा प्रभारी विनोद कुमार, महासचिव जितेंद्र कमलापुरी, मंडल सचिव वासुदेव शुक्ल, शिवम कुमार, रघुराई यादव, जिला उपाध्यक...