पलामू, अप्रैल 21 -- मेदिनीनगर। हुसैनाबाद नगर पंचायत में बरसात से पूर्व जलजमाव की समस्या से निपटने के लिए बड़े पैमाने पर नाला सफाई अभियान की शुरुआत सोमवार से कर दी गई है। नगर अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने इस्लामगंज वार्ड-7 से इस अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। नगर अध्यक्ष ने बताया कि बारिश से पहले शहर के सभी 16 वार्डों में नालों एवं नालियों की व्यापक सफाई कराई जा रही है, ताकि जलनिकासी व्यवस्था सुचारू बनी रहे और लोगों को जलजमाव की समस्या का सामना न करना पड़े।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...