पलामू, जनवरी 28 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। हुसैनाबाद थाना परिसर में गणतंत्र दिवस पर वर्दी पहनकर पत्नी के साथ डांस करते हुए रील बनाने के आरोपी थाना प्रभारी पुलिस इंस्पेक्टर सोनू चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग की छवि और वर्दी की गरिमा को लेकर सवाल उठे। इस मामले की गंभीरता को देखते हुए हुसैनाबाद के एसडीपीओ एस. मोहम्मद याकूब के नेतृत्व में जांच कराई गई। जांच में अनुशासनहीनता और वर्दी की मर्यादा भंग होने की पुष्टि हुई। इसके बाद पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने इंस्पेक्टर सोनू चौधरी को लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने प्रशासनिक स्तर पर तत्काल प्रभाव से पाटन के अंचल निरीक्षक चंदन कुमार को हुसैनाबाद का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस इंस्पेक्टर को लाइन हाजिर कर दिया गया है अनुशासन...