हुसैनाबाद के जेपी चौक पर बनेगा आधुनिक यात्री शेड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स
पलामू, मई 30 -- मेदिनीनगर/हुसैनाबाद, हिटी। जपला शहर के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्थानों में शामिल जेपी चौक पर जल्द ही आधुनिक सुविधाओं से युक्त यात्री शेड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जाएगा। इस प्रस्ताव को लेकर पिछले कुछ दिनों से शहर में चल रही विभिन्न चर्चाएं पर जिला परिषद के निर्णय के बाद तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। वर्तमान में काफी जर्जर हो गए मौजूद यात्री शेड के कारण बड़े हादसे होने की आशंका बनी हुई है। इसे ध्यान में रखते हुए पीपीपी मॉडल के तहत नए भवन के निर्माण की दिशा में प्रक्रिया तेज कर दी गई है। जिला परिषद की प्रस्तावित परियोजना में यात्रियों की सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। पुराने यात्री शेड की जगह अधिक सुरक्षित, सुसज्जित और आधुनिक सुविधाओं से लैस यात्री प्रतीक्षालय का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही मह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.