लखनऊ, फरवरी 18 -- लखनऊ। प्रमुख संवाददाता हुसैनाबाद वार्ड के गेंदखाना मोहल्ले में नाले का पानी सड़क पर बह रहा है। इससे लोगों की दिक्कतें बढ़ गईं। इमली वाले बाबा की मजार के पास नालियों में महीनों से जमी सिल्ट न निकालने से स्थति खराब हुई है। सफाईकर्मी केवल ऊपर-ऊपर से नालियां साफ कर औपचारिकता निभा रहे हैं। मोहल्लेवासियों का कहना है कि पिछले वर्ष नालियों से निकाली गई सिल्ट को समय पर उठाया गया। वह हफ्तों तक सड़क किनारे ढेर बनी रही और बारिश में दोबारा नालियों में चली गयी। इससे सीवर लाइन भी ब्लॉक हो गयी। नाला भी। गंदा पानी सड़कों पर फैला है। गंदगी और जलभराव के कारण दुर्गंध फैल रही है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत दर्ज कराने के बावजूद कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया।

हिंदी हिन्दुस्तान...