बिहारशरीफ, मार्च 21 -- हुसैनाबाद की कर्बला मस्जिद से लाखों का सामान चोरी शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। अरियरी थाना के हुसैनाबाद की शिया कर्बला मस्जिद से लाखों का सामान चोरी कर लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में अरियरी थाना में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। स्थानीय शाह हैदर ने बताया कि ईद की नमाज के बाद लोग अपने बुजुर्गों के कब्र पर इबादत के लिए आये, तब मस्जिद का दरबाजा टूटा मिला। छानबीन की गई तो पाया गया कि कर्बला मस्जिद के निर्माण के लिए रखा 20 क्विंटल छड़, पूजा की चांदी का छह पंजा एवं अन्य कई सामान गायब थे। गायब सामान की कीमत करीब चार लाख रुपया बतायी जा रही है। ग्रामीणों ने कहा कि अभी दो दिन पहले हुसैनाबाद मस्जिद की दानपेटी चोरी की गई थी। थानाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान...