पलामू, अप्रैल 11 -- मेदिनीनगर। हुसैनाबाद के अनुमंडलीय अस्पताल में उपाधीक्षक डॉ एसके रवि ने में मासिक समीक्षा बैठक कर शुक्रवार को एमपीडब्लू, एएनएम, कोल्ड चैन हैंडलर एवं सीएचओ के साथ वित्तीय वर्ष 2025-26 में सभी स्वास्थ्य कार्यक्रमों एवं इंडिकेटर चर्चा की। निर्धारित लक्ष्य शत-प्रतिशत प्राप्ति करने वाले संस्थान के कर्मियों का उत्साहवर्धन किया गया तथा लक्ष्य से पिछड़े हुए कर्मियों को और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक रूप से कार्य करने से ही संस्थान अपने लक्ष्य को प्राप्त करता है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्य करने के लिए भी उन्होंने निर्देश दिया। बैठक में प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक बिभूति कुमार गुप्ता, प्रखंड लेखा प्रबंधक प्रेम मणि सुधांशु आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.