मैनपुरी, जून 15 -- ग्रामसभा हुसैनपुर के ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील परिसर पहुंचकर मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित ग्रामीणों ने एसडीएम न्यायिक संध्या शर्मा को एक ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने ग्रामीणों की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कराकर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया है। ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि वर्तमान ग्राम प्रधान के इशारे पर बीएलओ रजनी द्वारा वर्ष 2025 की मतदाता सूची से गांव के लगभग 250 पात्र मतदाताओं के नाम दुर्भावनापूर्ण तरीके से काट दिए गए हैं। इतना ही नहीं, नियम-कानूनों को ताक पर रखकर दूसरी ग्राम पंचायत के करीब 250 बाहरी लोगों के नाम हुसैनपुर की मतदाता सूची में जोड़ दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- हुसैनपुर के 250 पात्र मतद...