हुसैनपुर ककराला में चारागाह भूमि से हटवाया गया अतिक्रमण
एटा, मई 19 -- डीएम अरविन्द सिंह के निर्देशन में अवैध अतिक्रमण, सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। तहसील सदर क्षेत्र के ब्लॉक निधौली कला के ग्राम हुसैनपुर ककराला में जनता दर्शन में प्राप्त शिकायत का गंभीरता से लेते हुए प्रशासन ने चारागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। जिलाधिकारी ने शिकायत प्राप्त होने के उपरांत एसडीएम सदर को तत्काल जांच कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार को एसडीएम सदर श्वेता सिंह ने राजस्व टीम एवं संबंधित अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर चारागाह भूमि पर किए गए अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण को हटवाया। कार्रवाई के बाद कब्जा मुक्त कराई गई भूमि को विकासखंड प्रशासन की सुपुर्दगी में दे दिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सरकार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.