सीवान, फरवरी 11 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज थाना क्षेत्र अन्तर्गत हुसैनगंज बाज़ार एवं गोपालपुर में स्थानीय थाने की पुलिस ने सोमवार की संध्या में संयुक्त छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में देसी और अंग्रेज़ी शराब बरामद किया। पुलिस अवर निरीक्षक चितरंजन दास द्वारा संध्या गश्ती के दौरान हुसैनगंज बाज़ार में शराब बिक्री के ठिकानों पर छापेमारी करते हुए भारी मात्रा में चुलाई की देसी शराब बरामद किया गया। इस संदर्भ में पुलिस अवर निरीक्षक चितरंजन ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि हुसैनगंज बाज़ार में धड़ल्ले से खुलेआम अवैध शराब की बिक्री हो रही है। संध्या गश्ती में पुलिस जवानों के साथ मिली सूचना पर छापेमारी की गई। छापेमारी के क्रम में 80 लीटर चुलाई की देसी शराब तथा शराब बनाने की बर्तन, चुल्हे, सिलेंडर सहित अन्य सामग्री बरामद किया गया। वहीं इस...