सीवान, दिसम्बर 8 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड अंतर्गत विभिन्न निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर रविवार को महादलित, दलित, अल्पसंख्यक एवं अतिपिछड़ा वर्ग अक्षर आँचल योजना के अंतर्गत बुनियादी साक्षरता परीक्षा 2025 आयोजित की गई। इस दौरान विभिन्न विद्यालयों में शिक्षा सेवक तालिमी मरकज के द्वारा शिक्षा हासिल कर रही ग्रामीण महिलाओं ने परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर निर्धारित समय से परीक्षा में शामिल रही। परीक्षा देने आईं महिलाएं बेहद खुश दिखाई दे रही थी। पूरे आत्मविश्वास के साथ महिलाएं परीक्षा हाल में पहुंची और शांतिपूर्वक परीक्षा में शामिल हुईं। इस दौरान परीक्षा ले रहे शिक्षकों ने परीक्षा देने के विषय में जानकारी दी। शब्द और अंकों के ज्ञान वाली ये परीक्षा तीन विषयों के एक प्रश्नपत्र के साथ आयोजित की गई एवं समय सीमा 10 बजे से चार बजे तक थी।...