सीवान, मार्च 18 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। हुसैनगंज प्रखंड क्षेत्र के छपियां व बड़रम पैक्स में बुधवार को मतदान कराया जाएगा। चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मंगलवार को निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राहुल कुमार की देखरेख में मतदानकर्मियों के बीच चुनाव सामग्री का वितरण किया गया। निर्वाची पदाधिकारी ने बताया कि छपियाँ मध्य विद्यालय में तीन तथा बड़रम मध्य विद्यालय में पांच मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक मतदान होगा। कुल 4893 मतदाता 5 अध्यक्ष एवं 2 सदस्य पद के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इस दौरान मतदानकर्मियों को बैलेट पेपर, मतपेटी, पहचान पत्र, स्टांप सहित अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई गई। साथ ही चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मियों को मानदेय भी दिया गया, जिसमें पी3 को 500 रु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.